दौसा जिले में गुरूवार शाम को हुई बारिश के बाद से ही मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। यहां बीती रात को हवा में ठंडक के चलते सर्दी महसूस की गई तो वहीं शुक्रवार सुबह गुनगुनी ठंड ने सर्दी का एहसास कराया। यहां सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बारिश से पहले अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ था। ऐसे में मौसम में आए बदलाव के बाद 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी कई दिनों तापमान स्थिर बना रह सकता है। कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन पूर्वी जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है, जबकि पश्चिमी जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के साथ हीटवेव का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है।
Source link
