आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए 59 पुलिसकर्मियों के कार्य में फेरबदल किया है।
इस फेर बदल में साथ महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। यह हैं सात महिला सब इंस्पेक्टर
आजमगढ़ के एसएसपी ने जिन सात महिला सब इंस्पेक्टर के क्षेत्रों में फेरबदल किया है। उनमें सब इंस्पेक्टर रूपम वर्मा को पुलिस लाइन से मुबारकपुर महिला पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभारी महिला पुलिस चौकी मुबारकपुर आरती यादव को जहानागंज थाना भेजा गया है। खुशबू चौधरी को पुलिस लाइन से कंधरापुर थाने पर, आकांक्षा पांडे को पुलिस लाइन से बिलरियागंज थाने पर स्मिता गुप्ता को पुलिस लाइन से सिधारी थाने पर, सुनीता वर्मा को पुलिस लाइन से बरदह थाने पर और सब इंस्पेक्टर रानी साहू को थाना में नगर से फूलपुर थाने पर भेजा गया। 52 सब इंस्पेक्टर्स का हुआ तबादला
जिले के जिन 52 सब इंस्पेक्टर के कार्यों में फेरबदल किया है। वह इस प्रकार हैं। इस फेरबदल में सिपाही से सब इंस्पेक्टर बन निजामाबाद के चर्चित और विवादित सब इंस्पेक्टर परमात्मा यादव को निजामाबाद से थाना बिलरियागंज भेजा गया है। पहाड़पुर पुलिस चौकी से कुलदीप कुमार को मुबारकपुर की लोहरा चौकी, लोहरा पर तैनात प्रमोद यादव को पहाड़पुर पुलिस चौकी, सिविल लाइन चौकी के प्रभारी हरकेश कुमार राय को बिलरियागंज थाने, देवगांव थाने में तैनात अभिषेक कुमार मिश्रा को कोतवाली की सिविल लाइन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कचहरी के चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को थाना कोतवाली, गोसाई के बाजार चौकी से चंद्र प्रकाश कश्यप को कचहरी, मुबारकपुर से अश्वनी कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार, कोतवाली से अभिषेक कुमार कुशवाहा को थाना जहानगंज, थाना सिधारी से मनीष मणि त्रिपाठी को थाना अहिरौला, मूसेपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा को प्रभारी चौकी मुबारकपुर, प्रभारी चौकी मुबारकपुर मुरारी मिश्रा को प्रभारी चौकी मूसेपुर, प्रभारी चौकी जय धर्मेंद्र कुमार को कंधरापुर थाने, बोंगरिया चौकी से रंजन कुमार साहू को प्रभारी चौक की जेल, पवई थाने से कृष्ण कुमार मिश्रा को प्रभारी चौकी बोंगरिया, सिधारी थाने से बिध्यनेस वर्मा को थाना कोतवाली भेजा गया है। थाना सिधारी से नीति सिंह को थाना पवई, थाना कंधरापुर से अमित कुमार पाल को थाना मेहनाजपुर, पुलिस चौकी बनकट से धर्मराज यादव को थाना सिधारी, थाना मुबारकपुर से सौरभ सिंह को चौकी प्रभारी बनकट, थाना गंभीरपुर से सिंधी लाल सोनकर को थाना तरवा, थाना निजामाबाद से परमात्मा यादव को थाना बिलरियागंज भेजा गया है। लालगंज चौकी के प्रभारी सुभाष तिवारी को रौनापार थाना क्षेत्र की महिला पुलिस चौकी, अहिरौला थाने पर तैनात रविंद्र नाथ पांडे को लालगंज पुलिस चौकी, विवेक सिंह को महुला से थाना मुबारकपुर, अल्ताफ खान को देवगांव से थाना जहानगंज, शिव श्याम मिश्र को थाना देवगांव से थाना निजामाबाद, आदिल खान को थाना मेहनगर से थाना अतरौलिया, ओमप्रकाश कनौजिया को थाना मेहनाजपुर से थाना फूलपुर, अजय यादव को अजमतगढ़ से थाना सिधारी, विनय कुमार यादव को थाना महाराजगंज से चौकी प्रभारी अजमतगढ़ बनाया गया है। बालेंद्र कुमार यादव को थाना महाराजगंज से थाना सिधारी, सब इंस्पेक्टर पिंकी को थाना महाराजगंज से थाना रौनापार, सुरेंद्र कुमार को थाना रौनापार से चौकी बड़ियां, प्रशांत पांडे को थाना रौनापार से थाना मेहनाजपुर, शिवम मिश्रा को थाना रौनापार से थाना कंधरापुर, मनीष कुमार विश्वकर्मा को थाना बिलरियागंज से अतरौलिया थाने की चौकी भेजा गया है। सुधीर पांडे को थाना बिलरियागंज से प्रभारी चौकी देवरांचल, विजय सिंह गौड़ को थाना कप्तानगंज से थाना फूलपुर, गंगाराम बिना को थाना फूलपुर से थाना कप्तानगंज, अखिलेश कुमार सिंह को बूढ़नपुर से थाना अतरौलिया, विश्वजीत पांडे को थाना जीयनपुर से प्रभारी चौकी बूढ़नपुर बनाया गया है। पवन कुमार शुक्ला को थाना अतरौलिया से थाना मेहनगर, राजेंद्र कुमार को थाना अतरौलिया से कोतवाली, जफर अयूब को थाना अतरौलिया से निजामाबाद, उमेश चंद को थाना अतरौलिया से थाना अहिरौला, मनोज यादव को थाना अतरौलिया से थाना पवई और लाल वचन राय को थाना अहिरौला से थाना अतरौलिया भेजा गया है। इसके साथ ही थाना अहिरौला से विश्राम गुप्ता को प्रभारी चौकी लोहरा, मां चंद्र यादव को थाना तहबरपुर से थाना रौनापार, करीमुल्ला अली को थाना दीदारगंज से थाना अतरौलिया, योगेंद्र प्रसाद यादव को साइबर थाने से अतरौलिया और रजत सिंह को साइबर थाने से देवगांव भेजा गया है। जल्द ही जिले में और पुलिस कर्मियों के तबादले किए जाएंगे।
Source link
