कानपुर के बिधनू में चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाने के साथ घटना की सूचना पुलिस दो दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से कार जलकर राख हो गई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जहानाबाद- रमईपुर मार्ग पर यातयात बाधित रहा। नौबस्ता निवासी मोहम्मद इमरान अपने साथी के साथ मझावन निजी काम से आए थे, रात में वापस घर लौट रहे थे, तभी बिधनू थाना क्षेत्र के हाजीपुर के पास पहुंचे ही थे, कि तभी कार में तेज आवाज के साथ अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार चालक मोहम्मद इमरान ने अपने साथी अज्ञात के साथ कूदकर अपनी जान बचाई हैं। जिसके साथ उसने पुलिस को कार में आग लगने की सूचना फोनकर दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया है। इस दौरान साढ़-जहानाबाद मार्ग पर लगभग एक घंटे यातयात बाधित रहा। पुलिस ने कार को किनारे करवाकर साढ़- जहानाबाद मार्ग पर यातयात बहाल कराया हैं। आग की चपेट में आने से कार जलकर राख हो गई है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है।
Source link
