मुख्य बातें

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला: 11 और 12 मई को ‘येलो अलर्ट’ जारी मई में बारिश का रिकॉर्ड टूटने के करीब – Ludhiana News

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला:  11 और 12 मई को ‘येलो अलर्ट’ जारी मई में बारिश का रिकॉर्ड टूटने के करीब – Ludhiana News

पंजाब में गर्मी की तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों साझा की हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन आने वाले दो से तीन दिन लोगों को एक बार फिर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लुधियाना PAU मौसम विज्ञान की अधिकारी डॉ.पवनीत कौर किंगरा ने आने वाले दिनों के लिए विशेष बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है लेकिन 11 मई से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। तापमान का ताजा हाल मौसम विभाग के अनुसार कल का अधिकतम तापमान 35°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2°C कम है। वहीं,न्यूनतम तापमान 22.5°C रहा, जो सामान्य से 0.5°C अधिक है। रातें फिलहाल सामान्य बनी हुई हैं, लेकिन दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 72 घंटों का पूर्वानुमान: ‘येलो अलर्ट’ की चेतावनी डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 11 और 12 मई पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट’जारी किया है। प्रभावित क्षेत्र: 11 तारीख को उत्तरी,उत्तर-पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में असर दिखेगा। वहीं 12 मई को मध्य (Central) और उत्तरी पंजाब के जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। सेहत पर भारी पड़ सकता है बदलता मौसम लगातार हो रहे इस बदलाव पर चिंता जताते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. कौर के मुताबिक, इस सीजन में मौसम काफी अस्थिर रहा है। कभी अचानक गर्मी और फिर बारिश से होने वाली गिरावट सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मई में बारिश का रिकॉर्ड टूटने के करीब आंकड़ों की बात करें तो पंजाब में मई महीने की औसत बारिश 23.3 mm होती है। इस साल अब तक 22.4 mm बारिश पहले ही दर्ज की जा चुकी है। चूंकि 11 और 12 मई को फिर से बारिश के आसार हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मई की बारिश अपने सामान्य औसत आंकड़े को पार कर जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *