मुख्य बातें

जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों ने कारों के शीशे फोड़े: CCTV में तीन संदिग्ध कैद, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग – sakti (janjgir champa) News

जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों ने कारों के शीशे फोड़े:  CCTV में तीन संदिग्ध कैद, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग – sakti (janjgir champa) News

सक्ती जिले के जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई कार के शीशे फोड़ दिए। मिशन चौक, पिहरीद और कलमी गांव समेत कई स्थानों पर हुई इस तोड़फोड़ ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ की यह घटना जैजैपुर क्षेत्र से शुरू होकर मालखरौदा तक फैली। बदमाशों ने रास्ते में सड़क किनारे खड़े कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के टूटे शीशे देखे तो वे हैरान रह गए। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी कारें घरों के सामने या मुख्य सड़क किनारे खड़ी थीं, जिन्हें देर रात निशाना बनाया गया। देखिए तस्वीरें… स्थानीय लोगों में नाराजगी घटना सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे इलाके में भय और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से एक के बाद एक वाहनों को निशाना बनाया। लगातार हुई इन वारदातों से कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीसीटीवी में 3 संदिग्ध कैद सोमवार सुबह क्षेत्रवासियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों ही आरोपी जैजैपुर से मालखरौदा तक विभिन्न स्थानों पर खड़ी कारों के शीशे फोड़ते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक पर पीछे बैठा युवक सड़क किनारे खड़ी कार देखते ही रुककर उसके शीशे पर हमला कर देता था। बाइक चालक लगातार वाहन आगे बढ़ाता रहा, जबकि तीसरा युवक भी उनके साथ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से अगले स्थान की ओर बढ़ जाते और वहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते थे। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जैजैपुर से मालखरौदा तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की तत्काल जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। इस घटना के बाद मालखरौदा पुलिस की कार्यशैली और रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था भी कटघरे में आ गई है। जिन स्थानों पर वाहनों के कांच तोड़े गए, वे अधिकांश इलाके मालखरौदा थाना से अधिक दूर नहीं बताए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस लगातार रात्रि गश्त के दावे करती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में वाहनों को नुकसान पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। लोगों का कहना है कि यदि मुख्यालय क्षेत्र में ही बदमाश खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं तो दूरस्थ गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *