मुख्य बातें

मुरादाबाद में कारोबारी के घर डकैती: परिवार को बंधक बनाकर कैश और गहने ले गए बदमाश – Moradabad News

मुरादाबाद में कारोबारी के घर डकैती:  परिवार को बंधक बनाकर कैश और गहने ले गए बदमाश – Moradabad News

मुरादाबाद में रविवार तड़के एक ब्रास कारोबारी के घर डकैती हुई। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद कैश और गहने लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड इलाके की है। पीड़ित परिवार के अनुसार, तड़के लगभग 3:40 बजे 4 से 5 बदमाश घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। बदमाशों के पास तमंचे और अन्य हथियार थे। उन्होंने घर में मौजूद महिला सीमा और अन्य परिजनों की कनपटी पर तमंचा रखकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। सीमा ने पुलिस को बताया कि परिवार ने जिगर कॉलोनी में नए मकान की रजिस्ट्री के लिए घर में 1 करोड़ 20 लाख रुपये नकद रखे थे। रजिस्ट्री आज होनी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों को इस रकम की जानकारी पहले से थी। बदमाशों ने अलमारी और कमरों की तलाशी ली और नकदी के साथ सोने के जेवरात भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *