मुख्य बातें

मोतिहारी में एग्जाम देने आए स्टूडेंट का मर्डर: कॉलेज के गेट पर चाकू से गर्दन और पीठ पर हमला, आपसी रंजिश की आशंका – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में एग्जाम देने आए स्टूडेंट का मर्डर:  कॉलेज के गेट पर चाकू से गर्दन और पीठ पर हमला, आपसी रंजिश की आशंका – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना कोटवा थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज परिसर के गेट पर हुई, जहां युवक BA पार्ट थ्री का एग्जाम देने आया था। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव निवासी रितेश यादव (25) के रूप में हुई है। रितेश कोटवा कॉलेज में बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देने आया था। एग्जाम खत्म होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज परिसर से बाहर निकला, उसी गांव के सरोज यादव ने उस पर चाकू से गर्दन, पीठ और जांघ पर हमला कर दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानें पूरी घटना… स्टूडेंट और अन्य लोग कॉलेज मैदान में मौजूद थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग मौजूद थे। हालांकि, किसी ने हमलावर को रोकने का प्रयास नहीं किया और कई लोग घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। गंभीर रूप से घायल रितेश वहीं जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रितेश का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं – परिजन घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि रितेश का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था, इसलिए हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *