मुख्य बातें

पचधारी डेम में मौत; फिर भी दूसरे दिन भीड़: प्रतिबंध के बाद भी डेम में लोग नहाने पहुंच रहे, हर साल हो रही मौते – Raigarh News

पचधारी डेम में मौत; फिर भी दूसरे दिन भीड़:  प्रतिबंध के बाद भी डेम में लोग नहाने पहुंच रहे, हर साल हो रही मौते – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी बढ़ते ही लोग पचधारी डेम में नहाने के लिए पहुंचते हैं। हर साल यहां घटनाएं हो रही है, लेकिन लोगों को इसकी परवाह नहीं है। रविवार को एक युवक की पचधारी डेम में डूबने से मौत हो गई, पर उसके दूसरे दिन फिर से काफी लोग सुबह से नहाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान इस प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सोमवार की सुबह से लोग पचधारी डेम में नहाने के लिए के आ रहे थे, दोपहर होते तक काफी संख्या में लोग पानी में डूबकी लगाने लगे। पानी की गहराई जिस एरिए में अधिक थी, वहां युवा व बच्चे कूद-कूद कर नहा रहे थे। इन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं था। इसे लेकर जब हमने यहां नहा रहे कुछ लोगों से बात की तो बंटी कुमार मिश्रा ने बताया कि पिकनिक के लिए आए थे और नहा कर जा रहे हैं। यहां नहाने से मना भी कोई नहीं कर रहा है और बच्चे भी नहा रहे हैं। पचधारी डेम पहुंचे अंकित चक्रधारी ने बताया कि अभी भी बच्चे, बुढ़े नहा रहे हैं। यहां मना भी कोई नहीं करता है। नीचे में नहाना सुरक्षित है, लेकिन उपर में खतरा है। आए दिन मौत हो रहा है कल भी हुआ है। उसके बाद भी आज भी कई लोग पहुंच गए हैं। यहां प्रशासन से कड़ाई होना चाहिए।
अधिकारियों को लिखेंगे पत्र
वार्ड नंबर 8 की पार्षद ज्योति यादव ने बताया कि पचधारी डेम में हर बार हादसा होता है। घटनाएं भी घटित हो रही है। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा और प्रतिबंधित क्षेत्र में रोक लगाने की मांग की जाएगी। ताकि हर साल हो रही घटनाएं पर रोक लग सके।
दोस्तों के साथ नहाने आया था
रविवार को पचधारी डेम में एक युवक की मौत हो गई। पुसौर ब्लॉक के ग्राम रियापाली का रहने वाला अजय सिदार 25 साल यहां नहाने के लिए अपने 4 दोस्तों के साथ पहुंचा था। तभी नहाने समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी जान चले गई। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ऐसे में गोताखोरों की मदद से शाम को उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।
पिछले साल दो सगी बहनों की मौत हुई थी
25 मार्च 2025 को पचधारी डैम में दो सगी बहनों की मौत हुई थी। इस दौरान विनोबा नगर क्षेत्र की रहने वाली विंध्या जाटवर और अंजली जाटवर घर से निकली थी और सुबह उनकी तैरती लाश डेम के पानी में मिली थी। इसके अलावा 12 मार्च 2026 को कार्मेल स्कूल रोड स्थित डीकॉट गली निवासी शाश्वत गुरु 21 साल अपने तीन दोस्तों के साथ पचधारी डेम नहाने गया था। नहाते समय शाश्वत अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई थी।
लोगों को दी जाएगी समझाईश
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पचधारी डेम में पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं नहाने की समझाईश दी जाएगी। पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। लोगों के द्वारा नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *