पंचकूला में वोटिंग के बाद बाहर आते हुए BJP मेयर प्रत्याशी।
हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम निगम चुनाव के वोटिंग पैटर्न ने कांग्रेस-BJP के उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ा दी है। शहरी एरिया में कुछ बूथ तो ऐसे रहे, जहां पर मतदान 22 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह BJP के लिए शुभ संकेत नहीं है। हालांकि, BJP उम्मीदवार के अनुसार
.
पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान कुल मतदान प्रतिशत 53.38 प्रतिशत दर्ज किया गया। निगम एरिया के 2,07,444 वोटरों में से 1,10,743 लोगों ने मत का प्रयोग किया। चुनाव में कुछ बूथों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जबकि कई बूथों पर वोटिंग बेहद कमजोर रही।
सबसे ज्यादा मतदान वार्ड-19 के बूथ नंबर-191 पर हुआ, जहां 486 मतदाताओं में से 440 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 90.53% रहा। इसके बाद वार्ड-20 के बूथ नंबर-199 पर 90.05 प्रतिशत और बूथ नंबर-195 पर 88.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शहरी एरिया के इन वार्डों बेहद कम मतदान
सबसे कम मतदान वार्ड-10 के बूथ नंबर-96 पर हुआ। यहां 1355 मतदाताओं में से केवल 301 लोगों ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत महज 22.21 प्रतिशत रहा। इसके अलावा बूथ नंबर-98 पर 26.06 प्रतिशत, वार्ड-14 के बूथ नंबर-138 पर 26.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव आंकड़ों से साफ है कि शहर के कई इलाकों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जबकि कुछ बूथों पर मतदान को लेकर उदासीनता दिखाई दी।
देखिए बूथ वाइज पोलिंग वोट…






