मुख्य बातें

बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकला पंचायत सचिव लापता: सतना में 9 मई से घर नहीं लौटे रामदयाल; मोबाइल बंद, तलाश में जुटी पुलिस – Satna News

बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकला पंचायत सचिव लापता:  सतना में 9 मई से घर नहीं लौटे रामदयाल; मोबाइल बंद, तलाश में जुटी पुलिस – Satna News

सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजहटी गांव निवासी एक पंचायत सचिव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 54 वर्षीय रामदयाल चौधरी 9 मई की सुबह अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने और अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामदयाल चौधरी ग्राम हड़हा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उनके पुत्र नागेन्द्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रोजाना शाम करीब 7 बजे तक घर लौट आते थे, लेकिन 9 मई को वे देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल भी बंद मिला। नागेन्द्र के फूफा शिव प्रसाद चौधरी ने जानकारी दी कि आखिरी बार रामदयाल को 9 मई की शाम करीब 5 बजे नागौद के सिंहपुर चौराहे पर देखा गया था। उस वक्त वे अपनी मोटरसाइकिल (MP 19 MX 6059) से रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। रिश्तेदारों में तलाश के बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
सचिव के घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद होने से परेशान परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की। जब कहीं से कोई सकारात्मक जानकारी नहीं मिली, तो परिवार ने जसो थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस लापता पंचायत सचिव की मोटरसाइकिल की डिटेल, आखिरी लोकेशन और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *