नर्मदापुरम में आईटीआई रोड स्थित कृषि उपज मंडी की जमीन पर खुलने वाले पेट्रोल पंप की राह आसान हो गई है। पेट्रोल पंप के लिए आरक्षित जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को तेज हो गई। शाम करीब 6 बजे नगर तहसीलदार सरिता मालवीय राजस्व, आरआई और नगर पालिका के अतिक्रमण अमले के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अतिक्रमण कर दुकान चला रहे और निवास कर रहे लोगों को 3 दिन के भीतर कब्जा छोड़ने का अल्टीमेटम दिया। कब्जे के लिए बनाई झोपड़ी पर चला बुलडोजर कार्रवाई के दौरान जेसीबी से उस झोपड़ी को भी तोड़ा गया, जिसे केवल कब्जा करने के उद्देश्य से बनाया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक कब्जाधारी ने जमीन को अपनी बताने का दावा किया, लेकिन तहसीलदार ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया। बताया गया कि यह जमीन मध्यप्रदेश वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के पास स्थित कृषि उपज मंडी की है। वर्षों से इस जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा बना हुआ था। तहसीलदार सरिता मालवीय ने बताया कि मंडी की जमीन पर पीपी मोड से शासकीय पेट्रोल पंप खोलने की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद करीब 6 महीने पहले कृषि उपज मंडी प्रबंधन ने जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। कॉलोनाइजर का दावा जांच में खारिज जमीन को लेकर तिवारी कॉलोनी के कॉलोनाइजर ने खुद की जमीन होने का दावा किया था। हालांकि जांच में यह दावा खारिज हो गया और जमीन कृषि उपज मंडी की पाई गई। 3दिन का अल्टीमेटम, इसके बाद होगी कार्रवाई
तहसीलदार ने बताया कि झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे। उन्होंने खुद मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए कहा था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि अब शुक्रवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
