मुख्य बातें

युवती से गैंगरेप, मां की बीमारी का बहाना बना भागी: पीड़िता बोली- कोल्ड ड्रिंक पिला बेहोश किया, मोहाली में रातभर फ्लैट में रखा – Kharar News

युवती से गैंगरेप, मां की बीमारी का बहाना बना भागी:  पीड़िता बोली- कोल्ड ड्रिंक पिला बेहोश किया, मोहाली में रातभर फ्लैट में रखा – Kharar News

मोहाली में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर युवती (24) से गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह काम की तलाश में राजस्थान से बहन के साथ दोस्त के पास मोहाली आई थी। यहां पर एक बाइक सवाल से मुलाकात हुई। उसने अपना नंबर दिया और नौकरी व फ्लैट दिलाने का वादा किया। इसके बाद वह एक फ्लैट में ले गया। वहां पर रखा और कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह कपड़े उतरे मिले और शरीर में दर्द हुआ। सुबह करीब 10 बजे अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना बताई। वह मां की बीमारी का बहाना बनाकर आरोपियों के चंगुल से निकली। रैपिडो के जरिए वह दोपहर करीब 1 बजे मोहाली स्थित अपनी बहन के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जानिए युवती ने पुलिस को क्या बताया.. ब्यूटी पार्लर का काम करती है: थाना सदर खरड़ पुलिस को दी शिकायत में युवती कहा कि दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसे नौकरी और किराए के फ्लैट का झांसा देकर एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। वह राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर का काम करती है। उसके पिता बीमार रहते हैं। बहन के साथ दोस्त के पास आई: पीड़िता ने कहा कि साल 2024 में वह चंडीगढ़ आई थी, जहां उसकी पहचान मोहाली निवासी एक युवती से हुई थी। 4 मई 2026 को वह अपनी बड़ी बहन के साथ काम की तलाश में मोहाली में उसकी दोस्त के पास आई थी। जिसने बताया कि खरड़ में किराए के मकान सस्ते हैं और नौकरी आसानी से मिल सकती है। बाइक सवार युवक से मुलाकात हुई: पीड़िता ने कहा कि 6 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता खरड़ में नौकरी और किराए के मकान की तलाश में पहुंची। शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 124 में खड़ी थी, तभी एक बाइक सवार युवक वहां आया और उससे बातचीत शुरू की। युवक ने अपना नाम अशोक बताया। युवती ने उसे बताया कि वह काम की तलाश में है, जिसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर दिए। नौकरी व फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया: पीड़िता ने कहा कि अशोक ने उसे नौकरी व फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया। अशोक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर अमेजन सिटी, खरड़ स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां उसका दोस्त जय सिंह पहले से मौजूद था। फ्लैट में अशोक ने युवती को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। 7 मई की सुबह जब उठी तो उसे अपने शरीर में दर्द था और उसके कपड़े उतरे हुए थे। पूरी रात फ्लैट में रखा और गैंगरेप किया: पीड़िता ने कहा कि घर में जय सिंह मौजूद था और कुछ देर बाद अशोक भी वहां आ गया। अशोक और जय सिंह ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसे पूरी रात भी फ्लैट में रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। मां की बीमारी का बहाना बनाकर भागी: पीड़िता ने कहा कि 8 मई को सुबह करीब 10 बजे अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना बताई। वह मां की बीमारी का बहाना बनाकर आरोपियों के चंगुल से निकली। रैपिडो के जरिए वह दोपहर करीब 1 बजे मोहाली स्थित अपनी बहन के पास पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। ********* ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में 7वीं के स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड: घर में लोहे की पाइप से फंदा लगाकर दी जान; 4 भाइयों में सबसे छोटा था रवि
लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित रॉयल कॉलोनी (कूड़े के डंप के पास) 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय बच्चे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है जो अपने 4 भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *