फिरोज, जिसकी लड़की के परिजनों ने हत्या कर दी।
“मेरा भाई फिरोज समाराला के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। पता चला कि उसे अपनी ही क्लासमेंट से प्यार हो गया। डेढ़-दो महीने से दोनों के बीच ज्यादा नजदीकियां हो गई। फिरोज इंस्टाग्राम व वॉट्सएप पर काफी विजी रहने लगा था। तभी उन्हें शक हुआ कि उसे किसी लड़की से प्
.
ये बातें 10 मई को लुधियाना में कत्ल किए गए फिरोज अली के भाई हैदर अली ने कही। हैदर अली का कहना है कि गर्लफ्रेंड ने भाई को रात ढाई बजे के करीब फोन किया और अपने घर बुलाया। जब वो उसके घर पहुंचा तो गर्लफ्रेंड, उसके परिवार व अन्य लोगों ने उसे जहर दिया और फिर पीट-पीटकर मार डाला।
हालांकि पुलिस ने इस मर्डर केस में तीन लोगों को गिरफ्तार कर दिया है, जबकि दो लोगों को अभी गिरफ्तार करना बाकी है। पुलिस ने हत्या के बाद एक अज्ञात व जसबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। हालांकि अब इस FIR में पांच लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी भी इस हत्या के लिए दोनों के लव अफेयर को ही कारण मान रहे हैं।
पुलिस ने फिरोज मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फिरोज अली की लव स्टोरी से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी…
- 11वीं क्लास में पढ़ता था फिरोज अली: हैदर अली ने बताया वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती के गांव महासिमरा का रहने वाला है। अभी वह लुधियाना में माछीवाड़ा के पास गढ़ी तरखान गांव में रहते हैं। उसका भाई फिरोज पढ़ने में अच्छा था। वह सरकारी स्कूल समराला में 11वीं कक्षा की कॉमर्स स्ट्रीम का छात्र था। वहीं उसकी क्लासमेट से दोस्ती हुई और दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदली किसी को पता नहीं चला।
- ढाई महीने से बदला-बदला लग रहा था: हैदर ने बताया कि पहले उसका भाई नॉर्मल था और घर में पढ़ता रहता था। मोबाइल में उसका ज्यादा इंटरेस्ट नहीं था। दो ढाई महीने से उसका व्यवहार बदला-बदला सा लग रहा था। जिसकी वजह से उन्हें कुछ शक होने लगा था।
- फिरोज ने पूछने पर भी नहीं बताया: हैदर अली ने बताया कि वो आजकल इंस्टाग्राम व वॉट्सएप पर लगातार चैटिंग करते हुए व्यस्त रहने लगा था। उन्होंने इस संबंध में फिरोज से बात भी। लेकिन उसने पूछने पर भी कुछ नहीं बताया।
- 3:30 बजे नींद खुली तो भाई घर पर नहीं था: हैदर ने बताया कि 9-10 मई की दरमियानी रात को साढ़े तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसका भाई घर पर नहीं है। फिर उसने भाई के फोन पर कॉल की तो उसने कहा कि दोस्त के घर हूं। 10 मिनट में वापस आ जाता हूं।
- भाई घर नहीं आया, फोन बंद मिला, : हैदर ने बताया कि जब वो दस मिनट बाद घर न हीं पहुंचा तो उन्होंने उसके फोन पर कॉल की। लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वो फिरोज को ढूंढने कहां जाए। साढ़े 5 बजे एक राहगीर का फोन आया और उसने कहा कि आपका भाई यहां पर गिरकर तड़प रहा है।
- सड़क किनारे नग्न हालत में मिला फिरोज: भाई ने बताया कि फोन आने के बाद वो अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसका भाई फिरोज सड़क किनारे नग्न अवस्था में गिरा हुआ था। उसे राहगीर ने भी बता दिया था कि फिरोज नग्न अवस्था में है, इसलिए वो उसके कपड़े भी लेकर आए थे। उसका शरीर कपड़ों से ढका और फिर उससे बात करने की कोशिश की।
- पेट में तेज दर्ज है मुझे बचा लो: हैदर ने कहा कि जब वो अपने भाई के पास पहुंचा तो वह पेट में तेज दर्द की बात करता रहा। वो कह रहा था कि लड़कों ने मुझे मारा है। मारने वालों में उसने अपने एक क्लासमेट जसबीर का नाम बताया। हैदर ने बताया कि उसके शहर पर कोई ज्यादा चोट के निशान नहीं थी। इसलिए उन्हें लगता है कि किसी ने उसे पहले जहर दिया और फिर उसे पीटकर छोड़ दिया।
- PGI ले जा रहा था, सांसें तोड़ दी: हैदर ने कहा कि उसने फटाफट भाई को उठाया और पहले एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां से सिविल अस्पताल समराला में ले गया। वहां से फिर उन्होंने पीजीआई रेफर किया। लेकिन समाराला से मैन रोड पर आते समय भाई की मौत हो गई।

- मोबाइल में गर्लफ्रेंड की आखिरी कॉल मिली : हैदर अली ने बताया कि जब उन्होंने अपने भाई का मोबाइल खोला तो पता चला कि वो रात को कहां गया था। उसने बताया कि रात को ढाई बजे फिरोज के मोबाइल पर आखिरी कॉल उसकी गर्लफ्रेंड की थी। फिर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पता चला कि हत्या आखिर में किसने की।
- दोस्तों से करता था गर्लफ्रेंड की बातें: हैदर ने बताया कि उसके भाई ने घर पर कभी इस संबंध में बातें नहीं की। उसके साथ भी इस बारे में बात नहीं की। हैदर ने बताया कि उसके दोस्तों से पता चला कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में अकसर बातें करता रहता था।
- लड़की ने फोन करके बुलाया फिर की हत्या: हैदर का आरोप है कि लड़की के घरवालों को भी दोनों के प्रेम संबंधों की भनक लग गई थी। उन्होंने लड़की को रोका। लेकिन वो भी नहीं रूकी तो फिर उसे मारने की प्लानिंग की। परिवार ने लड़की पर दबाव डालकर रात को फोन करके भाई को अपने घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।

10 मई को फिरोज की हत्या कर दी गई थी।
फिरोज अली की हत्या को लेकर पुलिस ने क्या कहा…
- भाई की शिकायत पर FIR दर्ज की: एसपी-डी पवनजीत ने कहा कि 10 मई को फिरोज अली की हत्या हुई है। उसके भाई हैदर अली ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया है। जिस संबंध में धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत थाना समराला में FIR दर्ज की गई। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई।
- रात को अकसर मिलने आता था: एसपी-डी पवनजीत ने बताया कि मामले की जांच दौरान सामने आया कि फिरोज अली का एक लड़की के साथ अफेयर था। वह उसकी साथ पढ़ती थी। वह उसे मिलने अकसर रात को जाता था।
- हत्यारों में से एक को पता चला: एसपी ने बताया कि जिन्होंने फिरोज की हत्या की है उनमें से एक को पता चल गया था कि वो रात को लड़की से मिलने आता है। उसने लड़की के परिजनों को यह बात बता दी थी। इसके बाद परिवार ने लड़की पर नजर रखनी शुरू कर दी।
- लड़की कमरे से निकली तो किया पीछा: फिरोज अली रात को जब उसे मिलने आया तो लड़की जैसे ही कमरे से निकली तो परिजन उसका पीछा करने लगे। वो पीछा करते हुए फिरोज अली तक पहुंच गए। वहां बाकी के हत्यारे भी आ गए। वहीं सभी ने मिलकर फिरोज अली के साथ मारपीट की।
- तीन आरोपी किए गिरफ्तार: एसपी का कहना है कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर दिए हैं। आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह निवासी गांव भगवानपुरा, जतिंदर सिंह निवासी गांव मंसूरपुरा, और अर्शदीप सिंह निवासी गांव पवात के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। कर्मजीत सिंह व धरम सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
