हिमाचल प्रदेश में मई महीने में अब तक सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- एक से 12 मई के बीच 26.5 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 35.5 मिमी बादल बरस चुके है। राज्य में अगले तीन दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। IMD ने आज (13 मई) कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। इन तीनों जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। कुछेक जगह 70 किलोमीटर की रफ्तार से भी तेज हवाएं चल सकती है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों समेत टूरिस्ट को भी सावधानी बरतने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। 16 और 17 मई को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है। मगर 18 मई से पूरे राज्य में मौसम साफ होगा। इसके बाद तापमान में बढ़ौतरी होगी और पहाड़ों पर गर्मी बढ़ेगी। बीते 24 घंटे के दौरान शुष्क रहा मौसम IMD ने बीते 24 घंटे के दौरान भी भारी ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था। इस दौरान लाहौल स्पीति और चंबा के कुछेक भागों में हल्की बारिश जरूर हुई। मगर ज्यादातर भागों में मौसम साफ या आसमान में हल्के बादल छाए रहे। पर्यटन स्थलों पर भी बदलेगा मौसम IMD के अनुसार, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल- मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग घाटी और सिस्सू में भी 13 से 15 मई के दौरान बारिश होने की संभावना है। विभाग ने पर्यटकों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
Source link
