मुख्य बातें

पलारी में अचानक आधी बारिश और तूफानी हवा: तालाब का पानी सड़क पर, लहरें 10 फीट ऊंची उठीं, बाजार में अफरातफरी – baloda bazar News

पलारी में अचानक आधी बारिश और तूफानी हवा:  तालाब का पानी सड़क पर, लहरें 10 फीट ऊंची उठीं, बाजार में अफरातफरी – baloda bazar News

बलौदाबाजार के पलारी में बुधवार शाम अचानक तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। बाल समुद्र तालाब का जलस्तर बढ़ने से पानी तेज लहरों के साथ किनारे से टकराने लगा और करीब 10 फीट ऊंची लहरें उठती दिखीं। तालाब का पानी सड़क पर भी बहने लगा, जिससे आवागमन रुक गया। साप्ताहिक बाजार में भी तेज हवा का असर देखने को मिला। ग्राहक और दुकानदार हवा के झोंकों से परेशान हो गए। कई लोग संतुलन खो बैठे और सामान उड़ने लगा। हालांकि, इस बारिश से उमस भरी गर्मी से तुरंत राहत मिली। स्थानीय निवासी तुका वर्मा ने बताया कि इस सीजन में पहली बार इतनी तेज हवा देखी गई है। उनके अनुसार, तालाब का पानी सड़क पर बहना पहले कभी नहीं हुआ था। बाल समुद्र मंदिर के पुजारी ईश्वरपुरी गोस्वामी ने बताया कि वे मंदिर में बैठे थे जब अचानक तूफान और बारिश शुरू हुई। उन्होंने कहा, देखते ही देखते तालाब की लहरें इतनी ऊपर उठने लगीं और तट से टकराकर सड़कों पर गिरने लगी। ऐसा लग रहा था मानो हम किसी समुद्र किनारे बैठकर लहरें देख रहे हों। हमने पहली बार इतनी तेज हवा चलते देखा है। मेडिकल व्यवसाई पवन बघेल ने कहा, हम बाजार में सब्जी ले रहे थे कि तेज हवा चलने लगी। दुकानदारों के सामान उड़ गए। हालांकि बारिश से गर्मी तो गई, लेकिन हवा ने सबको डरा दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थानीय स्तर पर बना एक्टिव वेदर सिस्टम था, जो जल्दी थम गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *