मुख्य बातें

मथुरा में तेज बारिश के साथ गिरे ओल: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट – Mathura News

मथुरा में तेज बारिश के साथ गिरे ओल:  भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट – Mathura News

मथुरा में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि नौझील, छाता और कोसीकला क्षेत्र में ओले भी गिरे। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से आम जनजीवन प्रभावित था। दिन में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम में आए इस बदलाव से पूरे इलाके का तापमान गिर गया और मौसम सुहावना हो गया। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और ओलावृष्टि से सड़कें सफेद नजर आने लगीं। हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे कई चालकों को सड़क किनारे रुकना पड़ा। तेज हवा के साथ उड़ती धूल से कुछ समय के लिए दृश्यता भी प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया। हालांकि, ओलावृष्टि को लेकर कुछ किसानों में चिंता भी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *