मुख्य बातें

नैनवां में युवक से मारपीट, नकदी-सोने की चेन छीनी: बहन को पीहर लाने पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मामला दर्ज – Bambooli (Nainwa) News

नैनवां में युवक से मारपीट, नकदी-सोने की चेन छीनी:  बहन को पीहर लाने पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मामला दर्ज – Bambooli (Nainwa) News

नैनवां थाना क्षेत्र में युवक से रास्ता रोककर मारपीट और नकदी और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धानुगांव निवासी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 10 मई को वह अपनी बहन के घर बंजारी बावड़ी गया था। बहन ने उसे बताया कि उसका पति शराब और गांजे का सेवन करता है और अक्सर उसके और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करता है। इस उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने पीहर धानुगांव लौटना चाहती थी। भाई अपनी बहन को अपने साथ धानुगांव ले आया। इस घटना के बाद बहनोई ने कथित तौर धमकी दी पीड़ित ने बताया कि अगले दिन 11 मई की शाम वह अपने दोस्त के साथ कार्यक्रम का हिसाब-किताब करने नैनवां आया था। हिसाब चुकता करने के बाद दोनों धानुगांव लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रजलावता स्थित ढाबे के सामने बंजारी बावड़ी निवासी पीड़ित का रास्ता रोककर मारपीट की। सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी, डंडों और सरियों से हनुमान के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में पीड़ित के शरीर पर कई चोटें आईं और सिर पर गंभीर घाव हो गया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने पीड़ित जेब से 50 हजार रुपए नकद और उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। पीड़ित के दोस्त ने उसे हमलावरों से बचाया। घटना के बाद पीड़ित ने नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *