मुख्य बातें

किशनगंज में बैंकों की सुरक्षा जांच तेज: संदिग्धों पर पुलिस की नजर, चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी, बड़ी निकासी की सूचना देने के निर्देश – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में बैंकों की सुरक्षा जांच तेज:  संदिग्धों पर पुलिस की नजर, चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी, बड़ी निकासी की सूचना देने के निर्देश – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न बैंकों की सुरक्षा जांच की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने बैंकिंग प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बैंक परिसर के अंदर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कागजात और डिक्की की तलाशी ली जा रही
पुलिस अधिकारियों ने शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बड़ी नकद निकासी से पहले इसकी सूचना पुलिस को दें। बैंक गार्डों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बैंक आने वाले लोगों के कागजात की जांच करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के पहचान पत्र देखकर तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैंकों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पड़ताल की जा रही है। वही इसके अलावा, जिले के सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहनों को रोककर उनके कागजात और डिक्की की तलाशी ली जा रही है। जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सक्रिय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *