मुख्य बातें

कैमूर में मंत्री जमा खान का काफिला जाम में फंसा: चांदनी चौक पर घंटों ट्रैफिक, पुलिस पर लापरवाही का आरोप – Kaimur News

कैमूर में मंत्री जमा खान का काफिला जाम में फंसा:  चांदनी चौक पर घंटों ट्रैफिक, पुलिस पर लापरवाही का आरोप – Kaimur News

कैमूर जिले के मोहनिया स्थित चांदनी चौक पर इन दिनों भीषण जाम की समस्या बनी हुई है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ वीआईपी भी प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का काफिला भी इस जाम में फंस गया। चांदनी चौक के पास उनका काफिला करीब आधे घंटे तक रुका रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाम के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री जमा खान से बाईपास निर्माण की मांग की। वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री को लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष विजय जी और मनोज जी सहित कई लोगों ने बाईपास के संबंध में पत्र सौंपा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात कर अपने इसी कार्यकाल में बाईपास का काम पूरा करवाएंगे। हैरानी की बात यह है कि मोहनिया में ट्रैफिक थाना होने के बावजूद जाम की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस का ध्यान केवल वाहनों का चालान काटने पर रहता है, जबकि यातायात को सुगम बनाना और जाम हटवाना उनकी प्राथमिकता में नहीं है। पुलिसकर्मियों की इस निष्क्रियता का खामियाजा प्रतिदिन हजारों राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। यदि समय रहते चांदनी चौक की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *