लुधियाना में मृतक का शव ले जाती हुई पुलिस।
लुधियाना-जालंधर बाईपास के अमन नगर इलाके में ग्रीन लैंड स्कूल के पिछली तरफ (बैक साइड) स्थित किराए के मकान से एक युवक का शव मिला। शव दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हुआ था।
.
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक परमिंदर सिंह (25) बचपन से ही लुधियाना में रहता था। वह पेशे से प्लंबर का काम करता था। हाल ही में अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहने आया था। मृतक अपने पीछे पत्नी सिमरन और एक 4 साल के बेटे को छोड़ गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ₹1 लाख के लिए IED ब्लास्ट
जालंधर BSF हेडक्वार्टर के पास हुए IED ब्लास्ट मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आतंकियों मुनीर खान और अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस धमाके का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी है, जिसने मुनीर खान को एक लाख रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलवाया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया इनपुट के आधार पर दोनों को अमृतसर भागते समय दबोच लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियोग्राफी करने वाला अनिल शर्मा सुरक्षा एजेंसियों का मुखबिर था, जिसने ब्लास्ट की सूचना पहले ही अधिकारी को देने का दावा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 100 से अधिक ठग गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 100 से अधिक ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इस कॉल सेंटर के बारे पुलिस को गुप्त सूचना थी। जिसके बाद ही पुलिस ने रेड कर इन आरोपियों को पकड़ा है।
आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए तकनीकी सेवा प्रोवाइडर के रूप में खुद को पेश करते थे। इन्होंने ने विदेशियों को पैसों के लिए धोखा दिया है। इसमें इस्तेमाल किए गए सभी मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों से संबंधित है। (पढ़ें पूरी खबर)
