मुख्य बातें

डबवाली में विवाहिता से मारपीट: बेटी के जन्म पर जान से मारने का प्रयास, प्रताड़ित किया, पति समेत 3 पर केस दर्ज – dabwali News

डबवाली में विवाहिता से मारपीट:  बेटी के जन्म पर जान से मारने का प्रयास, प्रताड़ित किया, पति समेत 3 पर केस दर्ज – dabwali News

सिरसा जिले में डबवाली के महिला थाने में एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। लंबी रोड, डबवाली निवासी पीड़िता रजनीप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 मई 2021 को गांव डबवाली के गुरजीत सिंह से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार सोने के गहने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं दी थीं। शादी के बाद दहेज में कार की मांग रजनीप्रीत कौर का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति, सास और ससुर ने दहेज में कार और नकदी की मांग शुरू कर दी। इस मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पंचायत में नहीं हो सका समझौता पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बेटी के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता रहा और उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। इस मामले की शिकायत पहले पंचायत और महिला पुलिस को भी की गई थी, लेकिन समझौते के सभी प्रयास विफल रहे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 316(2) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना डबवाली पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *