मुख्य बातें

छीरपानी जलाशय की नहरों का होगा विस्तार – kabirdham News

छीरपानी जलाशय की नहरों का होगा विस्तार – kabirdham News



कवर्धा| जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। छीरपानी जलाशय परियोजना के तहत करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से नहर विस्तारीकरण कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से लगभग 1100 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। नहर विस्तार से जलाशय के पानी का बेहतर उपयोग हो सकेगा और दूरस्थ खेतों तक भी सिंचाई पहुंचाई जा सकेगी। इससे खरीफ के साथ रबी फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। किसान नहर विस्तार की मांग कर रहे थे, जिसे अब स्वीकृति मिलने से किसानों में उत्साह है। परियोजना के शुरू होने से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का मार्ग प्रशस्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *