मुख्य बातें

हिमाचल में 12854 दावेदारों ने नामांकन लिए वापस: मंडी में 2291 उम्मीदवार चुनावी मैदान से हटे; 130 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं – Shimla News

हिमाचल में 12854 दावेदारों ने नामांकन लिए वापस:  मंडी में 2291 उम्मीदवार चुनावी मैदान से हटे; 130 पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में लगभग 12 हजार 854 दावेदारों ने अपने नॉमिनेशन वापस लिए है। प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी और जिला परिषद के लिए अब चुनाव मैदान में लगभग 72 हजार 608 दावेदार बचे है। मंडी जिला में सबसे ज्यादा 2291 दावेदारों ने नॉमिनेशन वापस लिए, जबकि लाहौल स्पीति में सबसे कम 66 आवेदकों ने नामांकन वापस लिए। शिमला जिला में 2174 दावेदार, ऊना में 661, कांगड़ा में 1413, किन्नौर में 336, कुल्लू में 1417, चंबा में 1101, बिलासपुर में 506, सिरमौर में 1806, सोलन में 606 और हमीरपुर जिला में 477 दावेदारों ने अपने अपने नॉमिनेशन वापस लिए है। इसी के साथ 130 से ज्यादा पंचायतें निर्विरोध चुनी जा चुकी है। स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा कुछ देर में इससे जुड़ा आधिकारिक आंकड़ा शेयर किया जाएगा, इसमें निर्विरोध पंचायतों की संख्या 150 पार पहुंचने की उम्मीद है। जिलावार विभिन्न पदों के वापस लिए गए नॉमिनेशन ऊना जिला प्रधान 168, उप प्रधान 204, वार्ड मेंबर 248, बीडीसी 33, जिला परिषद 8, कुल= 661 कांगड़ा जिला प्रधान 318, उप प्रधान 457, वार्ड मेंबर 541, बीडीसी 81, जिला परिषद 16, कुल= 1413 किन्नौर जिला प्रधान 104, उप प्रधान 105, वार्ड मेंबर 82, बीडीसी 27, जिला परिषद 18, कुल=336 कुल्लू जिला प्रधान 380, उप प्रधान 409, वार्ड मेंबर 542, बीडीसी 68, जिला परिषद 18, कुल=1417 चंबा जिला प्रधान 259, उप प्रधान 237, वार्ड मेंबर 562, बीडीसी 40, जिला परिषद 3, कुल =1101 बिलासपुर जिला प्रधान 100, उप प्रधान 161, वार्ड मेंबर 221, बीडीसी 15, जिला परिषद 9, कुल= 506 मंडी जिला प्रधान 536, उप प्रधान 664, वार्ड मेंबर 955, बीडीसी 136, जिला परिषद- NA, कुल=2291 लाहौल स्पीति जिला प्रधान 22, उप प्रधान 21, वार्ड मेंबर 7, बीडीसी 12, जिला परिषद 4, कुल=66 शिमला जिला प्रधान 776, उप प्रधान 710, वार्ड मेंबर 688, बीडीसी 164, जिला परिषद- NA, कुल=2174 सिरमौर जिला प्रधान 590, उप प्रधान 465, वार्ड मेंबर 602, बीडीसी 130, जिला परिषद 19, कुल=1806 सोलन जिला प्रधान 171, उप प्रधान 151, वार्ड मेंबर 205, बीडीसी 63, जिला परिषद 16, कुल=606 हमीरपुर जिला प्रधान 109, उप प्रधान 165, वार्ड मेंबर 178, बीडीसी 19, जिला परिषद 6, कुल=477 दावेदार चुनाव प्रचार में जुटे नॉमिनेशन वापसी के बाद अब सभी पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। आज से सभी दावेदार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और इन्हें इलेक्शन सिंबल अलॉट किए जा चुके हैं। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर की वोटिंग वाले दिन काउंटिंग अब राज्य की 3 हजार 754 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में वोटिंग होनी है। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर की काउंटिंग वोटिंग वाले दिन पंचायत भवन में होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित होंगे। 31 मई को बीडीसी व जिला परिषद की काउंटिंग बीडीसी और जिला परिषद सदस्य की काउंटिंग 31 मई को जिला व ब्लॉक मुख्यालय में होगी। राज्य में 3 हजार 754 प्रधान, 3 हजार 754 उप प्रधान, 21 हजार 654 वार्ड मेंबर, 1 हजार 769 बीडीसी और 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *