लुधियाना में प्रॉपर्टी कारोबारी ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर नीलों पुल से सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले कारोबारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का जिक्र किया है। जानकारी के अनुसार, 15 मई को नहर में कूदने के बाद कारोबारी लापता हो गया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने गांव गुरथली में आज सरहिंद नहर से उसका शव बरामद कर लिया है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
