मुख्य बातें

लुधियाना के अकाली नेता पर रेप की FIR: पिता बोला- बेटी को मोहाली के होटल में ले गया, मां के साथ लिव-इन में रहता था – Ludhiana News

लुधियाना के अकाली नेता पर रेप की FIR:  पिता बोला- बेटी को मोहाली के होटल में ले गया, मां के साथ लिव-इन में रहता था – Ludhiana News

लुधियाना में मुल्लापुर दाखा इलाके के शिरोमणि अकाली दल के नेता व सुखबीर बादल के करीबी जसकरनजीत सिंह दियोल पर मोहाली पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण करने का केस दर्ज किया है। सूचना है कि जसकरनजीत को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। लेकिन अभी किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मोहाली के थाना मटौर में जसकरनजीत सिंह दियोल के खिलाफ यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में यह केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2009 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। साल 2023 में आरोपी का परिवार के घर आना-जाना शुरू हुआ और बाद में उसकी पत्नी का आरोपी के साथ अफेयर शुरू हो गया। पत्नी दोनों बेटियों को लेकर आरोपी के साथ मोहाली के होमलैंड हाइट्स में रहने लगी थी। वहीं आरोपी ने नाबालिग पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी। वह बेटी को होटल में ले गया। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *