पलवल जिले के होडल रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने शादी के अगले ही दिन ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि सुहागरात को दुल्हन से विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हन के जान-पहचान वाले युवकों ने उसे फोन पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) फरीदाबाद ने घटना के 16 दिन बाद मृतक की पत्नी और चार अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 29 अप्रैल को हुई थी शादी जीआरपी के अनुसार, वली मोहम्मदपुर उर्फ लहरपुर गांव निवासी जय भगवान ने शिकायत में बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश की शादी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ निवासी भूमिका से हुई थी। 30 अप्रैल को परिवार दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा। पति-पत्नी में सुहागरात पर हुआ विवाद आरोप है कि सुहागरात को ही भूमिका और ओमप्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी आवाज परिवार की महिलाओं ने भी सुनी थी। शिकायत के अनुसार, अगले दिन 1 मई को सुबह 7 बजे के बाद से मृतक ओमप्रकाश के मोबाइल पर 4 अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आने शुरू हो गए।फोन करने वालों में अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम नाम के युवक शामिल थे। फोन कॉल्स से परेशान था शिकायतकर्ता जयभगवान ने बताया कि इन फोन कॉल्स के बाद ओमप्रकाश डर गया और परेशान था। उसने अपने पिता अशोक को बताया था कि भूमिका के जान-पहचान वाले लोग उसे फोन पर तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। पिता ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों के फोन लगातार आते रहे।
Source link
