मुख्य बातें

मोगा में रेल से कटकर व्यक्ति की मौत: मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Moga News

मोगा में रेल से कटकर व्यक्ति की मौत:  मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Moga News

मोगा शहर में सोमवार सुबह प्रेम दी चक्की के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी रजि. मोगा के सदस्य और मोगा रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों और रेलवे पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की नहीं हुई पहचान मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद परिवार को सूचना दी जाएगी। समाज सेवा सोसायटी रजि. मोगा के सदस्यों ने लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *