हरियाणा के महेंद्रगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने सतनाली थाना क्षेत्र से 44 किलो 840 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, मनोज और रविंद्र नामक दो व्यक्ति सूरजगढ़ से कैंटर में भारी मात्रा में भुक्की लेकर सतनाली की ओर आ रहे थे। इस पुख्ता सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बांस गांव की फिरनी पर नाका लगाया और वाहनों की चेकिंग शुरू की। झज्जर के रहने वाले कुछ देर बाद, सूरजगढ़ की तरफ से एक संदिग्ध कैंटर आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोका और चालक व उसके साथी को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मनोज और रविंद्र, निवासी नौगांव, जिला झज्जर के रूप में बताई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत, एक राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। दो कट्टे मिले राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में कैंटर की तलाशी ली गई। इसमें से दो प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें चूरापोस्त (भुक्की) होने की पुष्टि हुई। मौके पर वजन करने पर एक कट्टे में 22 किलो 440 ग्राम और दूसरे में 22 किलो 400 ग्राम भुक्की पाई गई। कुल 44 किलो 840 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर पुलिस ने दोनों कट्टों को सील कर जब्त कर लिया। एनडीपीएस का मामला दर्ज पुलिस ने नशीले पदार्थ और कैंटर को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सतनाली में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
