मुख्य बातें

बिजनौर के नाबालिग का जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन: मस्जिद में कलमा पढ़ा, फूल-माला पहनाकर स्वागत, घर वालों से बोला- मैं बहुत दूर जा चुका हूं – Bijnor News

बिजनौर के नाबालिग का जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन:  मस्जिद में कलमा पढ़ा, फूल-माला पहनाकर स्वागत, घर वालों से बोला- मैं बहुत दूर जा चुका हूं – Bijnor News

बिजनौर के एक नाबालिग लड़के का कश्मीर में धर्म परिवर्तन कराया गया। घर वालों ने जब वीडियो देखे तब उन्हें जानकारी हुई। दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लड़का मस्जिद में कलमा पढ़ता और फिर फूल-माला पहनकर मस्जिद निकलता दिख रहा है। लड़के को नया नाम मोहम्मद हमजा दिया गया। पिता का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बेटे का व्यवहार बदला हुआ था। लड़का कह रहा है कि वह अब घर नहीं आना चाहता, उसने स्वेच्छा से इस्लाम कुबूल किया है। जबकि परिजन दबाव में होने का आरोप लगा रहे हैं। विधायक पति के साथ परिजनों ने एसपी से मुलाकात की और लड़के को वापस लाने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… खानजहांपुर बहादर के रहने वाले कृष्ण कुमार मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा विशाल तीन साल पहले जम्मू-कश्मीर गया था। काजीवाला का रहने वाला एक लड़का उसे साथ ले गया था। वहीं पर उसने सैलून पर काम सीखा। बाद में कुपवाड़ा क्षेत्र में सैलून का काम करने लगा। कुछ समय तक सब सही चलता रहा। विशाल वहां से परिवार को रुपये भेजता था। लेकिन कुछ महीनों से उसका व्यवहार बहुत बदल गया था। अक्सर वह फोन पर घर वालों से झगड़ा करने लगता था और घर पर रुपये भेजना भी बंद कर दिया था। 5 मई को गांव आया था विशाल
विशाल 5 मई को अपने गांव आया था। घर वालों ने शादी के लिए कहा तो वो तैयार हो गया। 6 मई को वह परिवार के साथ मंडावर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में लड़की देखने भी गया। एक लड़की दिखाई गई थी, जिसे उसने पसंद भी किया था। इसके बाद 7 मई को वह फिर से कश्मीर चला गया। 8 मई को उसने घर पर फोन किया और शादी करने से इन्कार कर दिया। चाचा के मोबाइल पर भेजा गया वीडियो पिता ने बताया कि दो दिन पहले विशाल के चाचा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक वीडियो भेजा गया। वीडियो में विशाल को इस्लाम धर्म कबूल करते हुए दिखाया गया है। परिवार का आरोप है कि 15 मई को उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। परिजनों को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही हुई। मौलवी ने कलमा पढ़वाया और नया नाम दिया लड़के के धर्म परिवर्तन करने से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो कश्मीर के गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद के हैं। इसमें मौलवी विशाल को कलमा पढ़वा रहे हैं और विशाल को नया नाम मोहम्मद हमजा दिया गया है। मस्जिद से हंसते हुए बाहर निकला मस्जिद से बाहर निकलने के दूसरे वीडियो में विशाल के गले में फूल मालाएं पड़ी हैं और साथ में चलने वाले लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर आने के बाद विशाल के पिता ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि मैं अब तुमसे बहुत दूर जा चुका हूं, अब मुझे हिंदू धर्म में नहीं आना है। विशाल ने फोन पर कहा कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल किया है। घर वालों के बहुत समझाने पर भी वह नहीं माना। पिता बोले, विशाल को किया गया मजबूर
कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे विशाल को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया है। बताया कि बेटे ने कुपवाड़ा में बिलाल पठान के साथ साझेदारी में सैलून खोला था। इससे पहले वह श्रीनगर काम कर चुका था। पिछले डेढ़ साल से कुपवाड़ा में ही था। तीन साल पहले पास किया था हाईस्कूल बता दें कि विशाल ने किसान इंटर कॉलेज मंडावली से तीन साल पहले हाई स्कूल की परीक्षा पास की। उसकी मार्कशीट के अनुसार उम्र 17 साल 4 महीने है। पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि काजीवाला के रहने वाले वसीम पुत्र लियाकत से जान-पहचान थी। 2 साल पहले वसीम का भाई उसे कश्मीर ले गया। घर वालों ने एसपी से शिकायत की सोमवार को पूर्व भाजपा सांसद भारतेंदु सिंह की अगुवाई में परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किशोर को सकुशल वापस लाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह ने कहा कि बच्चा नाबालिग है और उसका धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है। मंगलवार को घर वाले भाजपा नेता और विधायक पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी के आवास पर पहुंचे और मदद मांगी। ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने बताया कि जांच में पता चल जाएगा कि किशोर ने जबरन, लालच या किसी दबाव में धर्म परिवर्तन किया है। प्राथमिकता किशोर को सकुशल घर वापस लाना है। पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर भेजी गई उन्होंने बताया कि उन्हें कल ही इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करने वाले बिजनौर के कुछ लोगों से संपर्क किया। फिलहाल, पुलिस की एक टीम जम्मू-कश्मीर गई हुई है और बच्चे के जल्द बिजनौर पहुंचने की उम्मीद है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, लड़के के बिजनौर पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————— यह खबर भी पढ़ें सीएम शुभेंदु PA हत्याकांड- यूपी से मुख्य शूटर पकड़ा गया:परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था, ये भी बलिया का ही रहने वाला बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में सोमवार को यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया। बलिया के रहने वाले राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से पकड़ा। उसे हत्याकांड का मुख्य शूटर माना जा रहा है। इससे पहले 10 मई को बलिया के ही रहने वाले राज सिंह को अयोध्या से पकड़ा गया था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *