सिलहट2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट में मुश्किल में है। उसे जीत के लिए 275 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं।
सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान 437 रन का टारगेट चेज कर रही है। उसने मंगलवार को मैच के चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 162 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा क्रीज पर हैं।
कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की अहम साझेदारी की। सऊद शकील 6, ओपनर अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए।

अजान अवेस का विकेट सेलिब्रेट करते बांग्लादेशी खिलाड़ी।
कैसे गिरे ओपनर्स के विकेट
- 11वें ओवर में नाहिद राणा ने अब्दुल्लाह फजल को कैच कराया। फजल ने ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट बॉल को ऑफ साइड में खेला। लेकिन गेंद बल्ले के ऊपर लगी और गली पर मेहदी हसन मिराज ने नीचे झुककर शानदार कैच पकड़ा।
- 16वें ओवर की छठी बॉल पर मेहदी हसन मिराज ने अजान अवैस को LBW किया। मिराज की सीधी बॉल पर आजान आगे बढ़कर रोकना चाहते थे, लेकिन गेंद पैड पर लगी। बांग्लादेश की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी।
कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान
पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की।
- दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके।
- लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।
बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर सिमटी
मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली।

शतक सेलिब्रेट करते मुशफिकुर रहीम।
———————————-
पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए…
बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया

बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर

