मुख्य बातें

बिजली की तारों को अंडग्राउंड करने का प्रोजेक्ट शुरू: पंजाब CM बोले-प्रोजेक्ट बनेगा वरदान; PM पर तंज-देश गरीब हो रहा और दोस्त अमीर – Chandigarh News

बिजली की तारों को अंडग्राउंड करने का प्रोजेक्ट शुरू:  पंजाब CM बोले-प्रोजेक्ट बनेगा वरदान; PM पर तंज-देश गरीब हो रहा और दोस्त अमीर – Chandigarh News

पंजाब में आज बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत सीएम भगवंत मान के गांव सतोज, संगरूर से हुई। इस मौके सीएम मान खुद मौजूद रहे। इस मौके उन्होंने कहा कि आज का दिन “सुनहरे अक्षरों” में लिखा जाएगा, क्योंकि ऐसा प्रोजेक्ट किसी भी राज्य ने पहले नहीं सोचा। इस तरह की शुरुआत वही लोग कर सकते हैं जिन्होंने खुद समस्याओं को झेला हो। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह लोगों को कहत है कि हवाई सफर न करो, खुद विदेश यात्रा पर गए हुए। उन्होंने कहा कि इन विदेश यात्राओं का फायदा पीएम मित्र उद्योगपतियों को होता है। जबकि देश गरीब होता जा रहा है। वहीं, महिलाओं को 1000 और 1500 रुपए की राशि भी जल्दी दी जाएगी।
8 प्वाइंटों में जाने सीएम ने पाेजेक्ट को शुभारंभ पर क्या कहा – 1. पहले खंभों के नाम पर चलती थी रिश्वत सीएम ने कहा कि पहले बिजली के खंभों को लेकर राजनीति होती थी। खंभे लगवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी और कई बार विवाद भी होते थे। जब वह कलाकार के तौर पर काम कर रहे थे, तभी उन्होंने यह सपना देखा था कि कभी मौका मिला तो इन खंभों को हटाएंगे। हालांकि यह लंबा प्रोजेक्ट होने के कारण इसे पूरा होने में समय लगा। अब फाइबर तारें आ गई हैं, जो हर मौसम में चल सकती हैं। सरकार ने डिजिटल काम की गारंटी दी थी और उसी दिशा में काम शुरू किया गया है। सारे काम डिजिटल हो रहे हैं। अब रजिस्ट्री भी पंजाबी भाषा में की जा रही है, जबकि पहले उर्दू में होती थी और लोगों को समझ नहीं आता था कि उसमें क्या लिखा है। 2. पायलट प्रोजेक्ट है, लागू पूरे देश में होगा सीएम ने कहा कि यह प्रोजेक्ट लोगों की “दुखती रग” से जुड़ा हुआ है, क्योंकि आंधी आने पर खंभे टेढ़े हो जाते हैं। इस प्रोजेक्ट में गांव से करीब 382 खंभे उखाड़े जाएंगे। पहले नए कनेक्शन दिए जाएंगे और उसके बाद मेन सप्लाई शुरू की जाएगी। हटाए गए खंभों को पंचायत के घरों में रख दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो चीजें समस्या बन चुकी हैं, उन्हें छोड़ने का समय आ गया है और कुछ नया करने की जरूरत है। अपने गांव से शुरुआत इसलिए की गई क्योंकि यहां लोगों को समझाना आसान है। यह पायलट प्रोजेक्ट है, जिसके तहत 41 किलोमीटर तार बिछाई जाएगी और इस पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे। 11 हजार वोल्ट की लाइन सहित अन्य तारों को भी अंडरग्राउंड किया जाएगा। सड़क किनारे लगे सभी खंभे हटाए जाएंगे। 3.ढीली तारों की वजह से रुक जाएंगे हादसे सीएम ने कहा कि ढीली तारों की वजह से होने वाले नुकसान रुकेंगे, बिजली बोर्ड को फायदा होगा और फसलों में आग लगने की घटनाएं भी कम होंगी। ढीली तारों से होने वाली दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके गांव के तीन लड़कों की मौत भी इसी वजह से हुई थी और यह प्रोजेक्ट उनके लिए श्रद्धांजलि जैसा होगा। पहले आंधी Sri Ganganagar में चलती थी और बिजली पंजाब में चली जाती थी, लेकिन इस प्रोजेक्ट से अब गांव भी सुंदर लगेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने में करीब एक महीना लगेगा और काम ग्रिड से शुरू किया जाएगा। 4. प्रधानमंत्री ईंधन की स्थिति साफ करे इस दौरान सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी देश को ताला ही लगाते जा रहे हैं। कहते हैं कि जहाजों में सफर न करो, जहाज में चढ़ने से हट जाओ। गरीब तो वैसे भी जहाज में कहां चढ़ सकता है। कहते हैं मोटरसाइकिलों में तेल न डालो, दफ्तर में न जाओ, शादियों के लिए सोना नहीं खरीदो। साफ कह दो कि देश को ताला लगने लगा है।
उन्होंने कहा कि या तो फिर हमें बताओ कि गैस, एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का देश के पास कितने दिनों का स्टॉक है। पहले चुनावों की वजह से फैसला नहीं लिया गया, अब देश को ताला लगाने लगे हो। ऐसे काम नहीं चलेंगे। सरकारी अफसरों को कहते हैं कि घर से काम करो। पहले ही वे दफ्तरों में नहीं मिलते, घरों में पता नहीं क्या काम करेंगे। 5. लड़ाई अमेरिका की, बेइज्जती हमारे देश की सीएम ने कहा कि पहले कहते थे देश को विश्व गुरु बनाएंगे, जबकि विश्व चेला बना दिया। लड़ाई अमेरिका और ईरान की है। इजरायल और फिलिस्तीन बीच में हैं। बर्बाद दुबई हो गया और बेइज्जती हमारे देश की हो रही है। चढ़ाई किसी अन्य देश पर हो रही है। 6. पीएम अपने विदेशी दौरों के बारे में बताए सीएम ने कहा कि नेपाल, श्री लंका और तुर्की जैसे देशों ने ऐसे फैसले नहीं लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं का दोष खाड़ी देशों के हालात पर डाल रही है। प्रधानमंत्री कई बार देश को बचाने की बात कर चुके हैं, लेकिन खुद लगातार विदेशी दौरों पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद और प्रेस के सामने यह बताना चाहिए कि विदेश यात्राओं में कौन-कौन से समझौते हुए। उन्होंने कहा कि जब वह विदेश यात्रा से लौटे तो उन्होंने सारी बातें सार्वजनिक कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को विदेश ले जाते हैं और उनके काम शुरू करवाकर लौट आते हैं, जबकि देश गरीब होता जा रहा है और उनके दोस्त अमीर हो रहे हैं। 7. 45 दिन का कोयला शेष बचा है सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है, भले ही केंद्र सरकार ने पंजाब का पैसा रोक रखा हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने थर्मल प्लांट खरीदा, कोयले की खदानें शुरू करवाईं और पंजाब के पास 45 दिन का अतिरिक्त कोयला स्टॉक मौजूद है। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने “श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026” पास किया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को लगा था कि ऐसा बिल नहीं आ सकता, लेकिन सरकार पूरी कानूनी सलाह लेकर आई ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। फिर कहा गया कि राज्यपाल के पास बिल फंस जाएगा, लेकिन राज्यपाल से भी इस बिल को मंजूरी देने की अपील की गई और उन्होंने मंजूरी दे दी। 8. अब धर्म के नाम पर राजनीति नहीं सीएम ने कहा कि जब किसी सिस्टम को बदलने की कोशिश होती है, तो उससे फायदा उठाने वाले लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि बेअदबी के मामलों में उम्रकैद और 50 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले धर्म के नाम पर राजनीति की गई। लेकिन अब यह खत्म हो गया। उन्होंने कांग्रेस, अकाली दल भी तंज कसा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *