मुख्य बातें

जैक से मकान ऊंचा करते दीवार गिरी, 3 मजदूर दबे: सिरसा गुडियां खेड़ा में हादसा, दो निकाले बाहर, एक को निकालते समय मौत – nathusari kalan News

जैक से मकान ऊंचा करते दीवार गिरी, 3 मजदूर दबे:  सिरसा गुडियां खेड़ा में हादसा, दो निकाले बाहर, एक को निकालते समय मौत – nathusari kalan News

सिरसा जिले में एक मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार गिर गई और मकान ढह गया। इस हादसे में तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जमाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, ये घटना नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गुडिया खेड़ा की है और मंगलवार शाम की है। हादसे के बाद दो मजदूरों, विकी और सिद्धार्थ को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिरसा रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य मजदूर मनोज कुमार को मलबे से निकाल लिया गया है और उसकी मौत हो गई। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। चश्मदीदों ने बताया कि दीवार गिरने से बहुत तेज आवाज आई, जिसके कारण आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। सेम के कारण मकान की भर्ती करनी थी गुडियाखेड़ा निवासी आत्माराम का मकान है और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहले अपने खेत में मछली पालन का काम करते थे और वह काम बंद हो गया। वहां पर तीन से चार कमरों का मकान बनाया हुआ था। वहां पर जमीन में सेम होने के कारण मकान को जैक से ऊंचा उठवाकर भर्ती करना चाहते थे, ताकि मकान में नमी न रहे। 6 दिन से चल रहा था काम इसके लिए किसान आत्माराम ने ठेकेदार अशोक कुमार को ठेका दे दिया। करीब 6 दिन से ठेकेदार अपनी लेबर के साथ मकान को ऊंचा उठाने के लिए जैक लगाने एवं आदि कार्य में हुआ था। मंगलवार सुबह से भी वे काम पर गले हुए थे। आज शाम करीब साढ़े 5 बजे से 6 बजे अचानक मकान की एक साइड की दीवार गिर गई, जिससे पूरा मकान ढह गया। ईंटों की डाट से बनी थी छत इस मकान की छत ईंटों की डाट से बनी हुई थी और दीवारों में पिलर नहीं थे। उस वक्त खुद ठेकेदार व चार लेबर काम में जुटे थे। तीन मजबूर मकान के अंदर की तरफ जैक से उठाने का काम कर रहे थे और बाकी बाहरी ओर काम लगे थे। मलबे गिरने से अंदर काम करने वाले तीनों मजबूर नीचे दब गए। कुछ देर बाद जेसीबी पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। राहत बचाव में ग्रामीण भी आ पहुंचे। जैक से उठाते वक्त हादसा हुआ यूपी के रायपुर निवासी वनीत कुमार ने बताया कि इस कार्य में रायपुर के मजदूर मनोज कुमार, विकी और सिद्धार्थ लगे हुए थे। जैक की सहायता से मकान को ऊंचा किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *