रेवाड़ी के बावल के बाद मंगलवार शाम को धारूहेड़ा में राजपुरा गांव के पास TOXMO इलेक्ट्रिक स्कूटी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में पड़ी बैटरी और टायर-टयूब इत्यादि ज्वलनशील सामान ने तेजी से आग पकड़ी और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई फीट तक काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। फायरबिग्रेड की 10 गाड़ियों से करीब साढ़े आठ में आग पर काबू पाया गया। इलेक्ट्रिक स्कूल की फैक्ट्री में लगी आग से आसपास भी हड़कंप मच गया। सूचना के बाद फायरबिग्रेड की टीम और एसएचओ कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।आगजनी में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, परंतु फैक्ट्री में रखी स्कूटी व सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस आग में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। तीसरी मंजिल पर बैटरी से लगी आग जानकारी के अनुसार, तीसरी मंजिल पर पड़ी बैटरी में धमाके के साथ आग लगी। बैटरी व अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। आग लगने की सूचना के बाद आसपास से काफी संख्या में लागे मौके पर जमा हो गए। आग पर काबू पाने में जुटी फायर बिग्रेड की टीम का सहयोग करने के लिए पाइप लाइन से पानी पहुंचाने शुरू किया। आग बुझने का इंतजार, जानी नुकसान नहीं धारूहेड़ा थाना के एसएचओ कश्मीर सिंह ने कहा कि आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा। 10 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया फायरबिग्रेड के सहायक ऑफिसर संजय सिंह ने बताया कि अभियान में 10 गाड़ियां लगाई गई थी। करीब साढ़े 8 घंटे में रात साढ़े 10 बजे तक काबू पाया जा सका। इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू करवाया गया। जब तक मलबा पूरी तरह से साफ नहीं होगा, तब तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। सैकड़ों टायर-ट्यूब और बैटरी रखीं थीं बताया जाता है कि फैक्ट्री के तीनों फ्लोर तैयार स्कूटियों से भरे हुए थे। इसके अलावा हजारों की संख्या में टायर-टयूब और बैटरी रखी हुई थी। यहीं पर स्कूटी को एसंबल कर सप्लाई किया जाता था। आगजनी के दौरान यहां कितनी स्कूटी थी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पानी मिलने से मिली मदद जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी की फैक्ट्री में आग लगने के बाद फायरबिग्रेड की गाड़ियों को पाइप लगाकर मौके पर ही पानी उपलब्ध करवाया गया। जिससे फायरबिग्रेड कर्मियों को आग पर काबू पाने में मदद में मिली। सहायक फायर ऑफिसर ने स्वयं इस बात की पुष्टि की। देखें, आग के फोटोज… दूसरी घटना में कूड़े के ढेर में लगी आग इसके अलावा, धारूहेड़ा के सरकुलर रोड पर मंगलवार दोपहर नगर पालिका के कूड़े में अचानक आग लग गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया तथा आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया। जिस जगह कूड़े में आग लगी वहीं पास में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। लोगों द्वारा आग पर काबू पाने से आग टंकी तक नहीं पहुंच पाई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
Source link
