मुख्य बातें

समस्तीपुर में नदी में डूबने से 2 बहनों की मौत: नहाते समय हुआ हादसा, छोटी को बचाने में बड़ी भी डूबी – Samastipur News

समस्तीपुर में नदी में डूबने से 2 बहनों की मौत:  नहाते समय हुआ हादसा, छोटी को बचाने में बड़ी भी डूबी – Samastipur News

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव स्थित महाराजी चौर में आज बहनों की पानी भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के छेदी राय की बेटी कोमल कुमारी 16 वर्ष व चंदन कुमारी 10 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बहनों का शव करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। स्नान करते समय हादसा ग्रामीणों का कहना है कि शादीपुर बथनाहा गांव के छेदी राय की बेटी चंदन कुमारी और कोमल पास के ही महराजी चौर गई हुई थी। जहां पर पूर्व में जेसीबी से गड्ढा किया गया था। जिस गड्ढे में पानी भरा हुआ था। लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण चंदन कुमारी स्नान करने लगी। स्नान के दौरान चंदन गहरे पानी में चली गई । जिससे वह डूबने लगी। यह देखकर उसकी बड़ी बहन कोमल उसे बचाने के लिए पहुंची, तो वह भी पानी भरे गड्ढे में डूब गई । दोनों बहन को डूबता हुआ देखकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग दौड़े। लेकिन, दोनों को बचाया नहीं जा सका । बाद में हल्ला होने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने ही आपसी सहयोग से दोनों बहनों का शव गढ्‌ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेस झा ने बताया कि चौर में जेसीबी से गड्ढा किया गया था। जिस गड्ढे में पानी भरा था, गर्मी की वजह से दोनों बहन स्नान करने लगी। इसी दौरान दोनों की डूबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *