पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई जगह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर और पठानकोट में तो बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही है। उधर, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज भी जारी है। शुक्रवार को कई जगह तेज हवाएं चलीं और कुछ जगह लू ने लोगों को बेहाल किया। पंजाब में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज और 23 मई को चंडीगढ़, मोहाली में बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 24 से 26 मई को आसमान रूप से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पढ़ें पूरी खबर… गर्मी बढ़ने के बड़े असर सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों (जिला, उप-मंडल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों) में विशेष हीट स्ट्रोक और शीतलन वार्ड स्थापित किए गए हैं। इन वार्डों में AC, कूलर, ठंडी IV ड्रिप, बर्फ के पैक और पर्याप्त मात्रा में ORS व आपातकालीन दवाएं उपलब्ध रहेंगी। पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को इन समर्पित हीट स्ट्रोक वार्डों को 24 घंटे चालू रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एम्बुलेंसों को भी मरीजों को अस्पताल लाते समय रास्ते में ही ठंडा रखने के उपकरणों से लैस किया गया है।ट चंडीगढ़ में स्कूलों में छुट्टियां चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत 25 मई से चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पड़ जाएंगी। आगे कैसा रहेगा मौसम- 23 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर भीषण हीट वेव (सीवियर हीट वेव) पड़ने के आसार हैं। 24 मई – राज्य के सभी स्थानों पर सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है।
Source link
