शाजापुर के ग्राम कांजा “बल्डी” तालाब खेड़ा रोड पर शुक्रवार सुबह आधुनिक गौशाला का भूमि पूजन हुआ। श्री गोपाल गौशाला न्यास की ओर से बनाई जा रही इस गौशाला का शिलान्यास विधायक अरुण भीमावद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान दो गौमाताओं का विशेष पूजन भी किया गया। 1 करोड़ की लागत से विकसित होगी गौशाला विधायक अरुण भीमावद ने बताया कि इस गौशाला के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस आधुनिक परिसर में लगभग 2000 गौवंश को सुरक्षित रखने की क्षमता होगी। सुरक्षा के लिए परिसर के चारों ओर मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा। गौवंश के लिए बनेगा तालाब गौशाला परिसर में गौवंश के पीने के पानी की सुविधा के लिए एक विशेष तालाब का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने आश्वस्त किया कि यदि निर्माण कार्य के दौरान अतिरिक्त बजट की आवश्यकता हुई, तो मध्य प्रदेश शासन से और राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सनातन परंपरा और सेवा का केंद्र भूमि पूजन के अवसर पर विधायक ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा है। उन्होंने इस परियोजना को समाज में सेवा भाव और संस्कारों को मजबूत करने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवी और गौ भक्त मौजूद रहे।
Source link
