मुख्य बातें

जलदाय विभाग के पंप हाउस पर ट्रांसफॉर्मर में आग: सलूंबर समेत कई गांवों की जलापूर्ति बाधित, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू – Salumber News

जलदाय विभाग के पंप हाउस पर ट्रांसफॉर्मर में आग:  सलूंबर समेत कई गांवों की जलापूर्ति बाधित, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू – Salumber News

सलूंबर के जयसमंद पाल स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के जल आपूर्ति पंप हाउस के विद्युत स्टेशन में शुक्रवार को 230 KVA ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पास के विद्युत खंभों पर लगी जड़ियां और सूखी झाड़ियां भी जल उठीं। घटना के समय आसपास पर्यटकों की अनुपस्थिति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) और जलदाय विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित इस घटना के कारण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, जयसमंद हेडवर्क्स पर 230 KVA ट्रांसफॉर्मर के जलने से 23 मई 2026 को सलूंबर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलापूर्ति से प्रभावित होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में खेराड, चिबोड़ा, बस्सी झुंझवात, बस्सी सिंगावत, सेरिया और डाल सहित कई अन्य गांव शामिल हैं। इन जगहों पर आपूर्ति रहेगी बाधित शहर के भीतर, इंदिरा कॉलोनी ए/बी, बाईपास, चुंगी नाका, तुर्की दरवाजा, नागदा बाजार, पाल दरवाजा, गांधी चौक, सुथारवाड़ी, भावना गली, बड़ा नाका, भोईवाड़ा, खाई गली, पटेलवाड़ा, बरगद कॉलोनी और लोहार गली जैसे कई मोहल्लों में जलापूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *