मुख्य बातें

सीतामढ़ी में पेट्रोल-डीजल के दाम तीसरी बार बढ़े: सरकार से राहत की मांग कर रही आम जनता, 111.79 प्रति लीटर हो गई पेट्रोल – Sitamarhi News

सीतामढ़ी में पेट्रोल-डीजल के दाम तीसरी बार बढ़े:  सरकार से राहत की मांग कर रही आम जनता, 111.79 प्रति लीटर हो गई पेट्रोल – Sitamarhi News


सीतामढ़ी जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों में नाराजगी है। पिछले दस दिनों में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट प्रभावित हुआ है।

.

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं। सीतामढ़ी के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लोगों ने बताया कि खाद्य पदार्थ, गैस सिलेंडर और दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतें पहले से ही बढ़ी हुई हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगा होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

आम आदमी का जीवन हो गया मुश्किल

वाहन चालक सुबोध कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि महीने में तीन बार कीमतों में वृद्धि हुई है, जो लोगों के लिए चिंता का विषय है। एक अन्य वाहन चालक ने भी बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की।

बाइक में पेट्रोल ले रहा युवक।

10 दिनों में तीसरी बार हुआ वृद्धि

पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है। बिहार में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

सीतामढ़ी में पेट्रोल की कीमत पहले ₹110.93 प्रति लीटर थी, जो अब शनिवार सुबह से बढ़कर ₹111.79 प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह, डीजल की कीमत ₹96.88 प्रति लीटर से बढ़कर ₹97.79 प्रति लीटर हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *