बांका जिला नियोजन पदाधिकारी ने घोषणा की है कि 26 मई 2026 को जिला नियोजनालय, बांका परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एयरटेल पेमेंट्स बैंक (नेटएम्बिट) के सहयोग से संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस तेलिया, बांका में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस रोजगार शिविर में टीम लीडर (मर्चेंट), मर्चेंट एग्जीक्यूटिव, प्रमोटर (एबीडीई) और स्कूल सलाहकार जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। प्रतिमाह ₹12,500 से ₹25,000 तक का वेतन मिलेगा चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹12,500 से ₹25,000 तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई, मेडिकल सुविधा और आकर्षक इंसेंटिव भी प्रदान किए जाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, रोजगार शिविर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय, बांका में पंजीकरण अनिवार्य है। निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के निर्देश इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मार्कशीट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार शिविर में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
Source link
