शेखपुरा में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को शेखपुरा में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एग्री एटेक अभियान के तहत 30 जून तक 86 लाख किसानों के निबंधन का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कृषि विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 47 लाख किसानों का निबंधन हो चुका है। पोर्टल पर निबंधित किसानों को उचित दर पर खाद, बीज और फसल क्षतिपूर्ति प्राप्त होगी। इससे सरकार के लक्ष्य के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। जैविक खेती की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने की बात मंत्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकसित बिहार और विकसित भारत की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने धरती को रासायनिक खाद और कीटनाशक से मुक्त कर स्वस्थ भारत बनाने के लिए प्राकृतिक और जैविक खेती की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने की बात कही। कृषि और राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि विवादों को समाप्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विभाग की अन्य प्राथमिकताओं की भी जानकारी दी। बताया कि बाजार समिति के माध्यम से राज्य के कृषि उत्पादों को विदेशों में भेजा जा रहा है, जिन पर सरकार पर्याप्त अनुदान भी दे रही है। विदाई समारोह में भाग लेने आए थे कृषि मंत्री कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा जिला मुख्यालय स्थित संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों के विदाई समारोह में भाग लेने आए थे। इस अवसर पर कॉलेज की तदर्थ समिति के अध्यक्ष अंजेश कुमार और सचिव आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में उन्होंने महाविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक और शिक्षक कर्मियों का सम्मान करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए सीनेट सदस्य के रूप में निर्वाचित प्रोफेसर रामाधार शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए ऐसे इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा करते हुए इससे लोगों के किए गए सेवा की महत्ता का प्रदर्शन होता है। आने वाले लोगों को भी कार्य करने की स्फूर्ति और विश्वास प्राप्त होती है उन्होंने महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इन सभी ने मिलकर जिले और राष्ट्र की सेवा की है ।शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने में अपनी भूमिका का निर्माण करते हुए भरपूर योगदान दिया है। इनके सेवाकाल को कोई भी भूल नहीं सकता।
Source link
