मुख्य बातें

दौसा से भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट: सिकराय क्षेत्र में बारिश से मिली राहत, बरकरार रहेगा गर्मी का असर – Dausa News

दौसा से भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट:  सिकराय क्षेत्र में बारिश से मिली राहत, बरकरार रहेगा गर्मी का असर – Dausa News

दौसा जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिले का अधिकतम तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात का तापमान भी 31 डिग्री तक पहुंच रहा है। तेज गर्मी और उमस के चलते आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और सिकराय क्षेत्र सहित जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि जिले के कई हिस्सों में अभी भी बादल छाए हुए हैं और आगे भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। बढ़ते तापमान के चलते घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी भी गर्म हो रहा है। ऐसे में लोग रात के समय टंकियों से पानी निकालकर बर्तनों में भरकर रख रहे हैं, ताकि अगले दिन उपयोग में लिया जा सके। 20 जून के बाद बारिश संभव मौसम विभाग ने पहले ही मौसम परिवर्तन को लेकर अलर्ट जारी किया था। पिछले कुछ समय से विभाग का पूर्वानुमान काफी हद तक सटीक साबित हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश केवल अस्थायी राहत है और प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है। तब तक लोगों को गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *