मुख्य बातें

जयपुर में रिश्वत लेते पकड़ा पुलिस कॉन्स्टेबल: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के एवज में थे मांगे, 30 हजार रुपए की डिमांड; 9 हजार में किया सौदा – Jaipur News

जयपुर में रिश्वत लेते पकड़ा पुलिस कॉन्स्टेबल:  पासपोर्ट वेरिफिकेशन के एवज में थे मांगे, 30 हजार रुपए की डिमांड; 9 हजार में किया सौदा – Jaipur News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर कमिश्नरेट के रामगंज थाने में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल को सोमवार शाम रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के एवज में पुलिस कॉन्स्टेबल की ओर से 30 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। 9 हजार रुपए में डील तय होने पर 1500 रुपए लेने के बाद 7500 रुपए रिश्वत लेते एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों धर-दबोचा। एसीबी की ओर से कार्रवाई करते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के रामगंज थाने में तैनात कॉन्स्टेबल सीताराम मीणा को अरेस्ट किया गया है। एसीबी टीम ने रिश्वत के 7500 रुपए लेते उसे रंगे हाथों सोमवार शाम पकड़ा है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी ने अपना व अपनी पत्नी व बच्चे का पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जिसकी जांच कॉन्स्टेबल सीताराम मीणा के पास थी। पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के एवज में कॉन्स्टेबल की ओर से 30 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की गई। जिसके बाद सौदा 9 हजार रुपए में तय हुआ। एसीबी टीम ने शिकायत पर ट्रेप का आयोजन किया। सत्यापन के दौरान 1500 रुपए कॉन्स्टेबल को दिलवाए गए। एसीबी की ओर से बाकी बचे 7500 रुपए लेकर सोमवार शाम परिवादी को भेजा गया। घूस की रकम लेते ही कॉन्स्टेबल सीताराम को एसीबी टीम ने धर-दबोचा। एसीबी टीम की ओर से रिश्वतखोर कॉन्स्टेबल से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *