मुख्य बातें

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल: 21 दिनों के लिए आज आएंगे जेल से बाहर, साध-संगत तैयारी में जुटी – Sirsa News

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल:  21 दिनों के लिए आज आएंगे जेल से बाहर, साध-संगत तैयारी में जुटी – Sirsa News

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम 21 दिनों के लिए पैराल पर जेल से बाहर आने की सूचना है। आज मंगलवार सुबह राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा होंगे और सुबह करीब 10 से सवा 10 बजे तक काफिले के साथ सिरसा डेरा पहुंचेंगे। सुनारिया जेल के बाहर जेल प्रशासन की ओर से पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इसे लेकर सिरसा डेरे में तैयारियां शुरू हो गई है और साध-संगत तैयारी में जुटी है। इस साल में उनकी यह दूसरी पैरोल है। इससे पहले जनवरी माह में पैरोल मिली थी। सिरसा में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार, साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी, जो अभी काट रहा है। बीती 5 जनवरी को 40 दिन की पैराल पर जेल से बाहर आया था। उस वक्त शाह सतनाम दिवस था और डेरे के अलावा प्रदेश व देशभर में यह दिन खुशी व अभियान चलाकर मनाया गया। इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम 15 बार पैरोल एवं फरलो पर आ चुका है। यह 16वीं पैरोल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *