मुख्य बातें

एटा में जमीनी रंजिश में चले लाठी-डंडे, तीन घायल: एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट,अस्पताल में भर्ती – Etah News

एटा में जमीनी रंजिश में चले लाठी-डंडे, तीन घायल:  एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट,अस्पताल में भर्ती – Etah News

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के घीलौआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मोहर सिंह (58 वर्ष) पुत्र सोरन सिंह, बॉबी (30 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह और देव सिंह (50 वर्ष) पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल देव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद एक प्लॉट को लेकर है। उनके परिवार के दूसरे पक्ष ने खेत में मकान बना लिया है, जिसमें उनका भी हिस्सा है। जब वे लोग निर्माण करने गए, तो दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मामले पर कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एक पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दूसरे पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *