मुख्य बातें

दिल्ली का युवक 7 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार: धमतरी में बाइक से राजस्थान ले जा रहा था तस्कर – Dhamtari News

दिल्ली का युवक 7 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार:  धमतरी में बाइक से राजस्थान ले जा रहा था तस्कर – Dhamtari News

धमतरी पुलिस ने सांकरा नाके पर गांजा तस्करी करते दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 किलो 724 ग्राम गांजा और 4.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में की गई। सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत, पुलिस ने सांकरा फॉरेस्ट नाका पर एक संदिग्ध बाइक (क्रमांक RJ-20-BD-3334) को रोका। यह बाइक देवभोग-मेचका मार्ग से होते हुए राजस्थान की ओर जा रही थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोंटू शर्मा (40), निवासी मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली बताया। 7 किलो 724 ग्राम अवैध गांजा बरामद तलाशी लेने पर, मोंटू शर्मा के पास से एक स्काई ब्लू रंग के पिट्ठू बैग और एक प्लास्टिक पॉलिथीन में कुल 7 किलो 724 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने गांजा, बाइक, और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। सिहावा थाना पुलिस ने आरोपी मोंटू शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *