मुख्य बातें

सतना के बरहना गांव में पुलिस ने लगाई जन चौपाल: नशेड़ियों और अवैध शराब शिकायतों पर एसपी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए – Satna News

सतना के बरहना गांव में पुलिस ने लगाई जन चौपाल:  नशेड़ियों और अवैध शराब शिकायतों पर एसपी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए – Satna News

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के बरहना गांव में मंगलवार शाम ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) हंसराज सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में एसडीओपी रघु केशरी और कोठी थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने तालाब के पास नशेड़ियों के जमावड़े, अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों की शिकायत की। उन्होंने बताया कि शाम होते ही कुछ स्थानों पर अव्यवस्था फैल जाती है, जिससे महिलाओं और आम नागरिकों को परेशानी होती है। पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
एसपी हंसराज सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी को क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर या हिचकिचाहट के अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। एसपी ने यह भी बताया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अनजान लिंक से सावधानी बरतने की सलाह
बैठक में साइबर धोखाधड़ी, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए और अज्ञात कॉल, लिंक या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी। महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से एसपी ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या गंभीर समस्या के लिए ग्रामीण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *