मुख्य बातें

गढ़वा, पलामू और चतरा में जारी रहेगा हीट वेव: 39°C तक जा सकता है रांची का पारा, सिमडेगा, गुमला सहित 4 जिले में तेज रहेगी हवा की रफ्तार – Ranchi News

गढ़वा, पलामू और चतरा में जारी रहेगा हीट वेव:  39°C तक जा सकता है रांची का पारा, सिमडेगा, गुमला सहित 4 जिले में तेज रहेगी हवा की रफ्तार – Ranchi News


रांची3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य में आज दोपहर बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। हालांकि तापमान में तत्काल बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए…

नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें

नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें

राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

वहीं सिमडेगा, गुमला, कोडरमा और हजारीबाग जैसे जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा में लू का असर अभी भी बरकरार रह सकता है।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा में लू का असर अभी भी बरकरार रह सकता है।

गढ़वा, पलामू और चतरा में लू का असर

जहां एक ओर राज्य के कई हिस्सों में मौसम सुहाना होने की उम्मीद है, वहीं उत्तर-पश्चिमी झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा में लू का असर अभी भी बरकरार रह सकता है। इन इलाकों में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 39°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे धीरे-धीरे गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल लोगों को बदलते मौसम के साथ सतर्क रहने की जरूरत है।

रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 39°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है।

रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 39°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम झारखंड में सबसे अधिक तापमान

आज चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यह राज्य में सबसे अधिक तापमान वाला जोन रहेगा, जिससे लू जैसी स्थिति बनने की पूरी संभावना है।

वहीं देवघर, धनबाद और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि दुमका, जामताड़ा और गोड्डा जैसे जिलों में यह 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा, जो सामान्य से अधिक गर्मी का संकेत देता है।

मध्य झारखंड की बात करें तो बोकारो 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिलों में शामिल रहेगा, जबकि रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला और खूंटी में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पश्चिमी सिंहभूम 42 और सिमडेगा में 40 डिग्री रहने की संभावना है।

पश्चिमी सिंहभूम 42 और सिमडेगा में 40 डिग्री रहने की संभावना है।

जिससे यहां भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम 42 और सिमडेगा में 40 डिग्री रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *