मुख्य बातें

अररिया में रेड लाइट एरिया सील करने का प्रोसेस शुरू: देह व्यापार के ठिकानों की पहचान का काम भी जारी – Araria News

अररिया में रेड लाइट एरिया सील करने का प्रोसेस शुरू:  देह व्यापार के ठिकानों की पहचान का काम भी जारी – Araria News

अररिया के फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्चों को मानव तस्करों द्वारा जबरन देह व्यापार में धकेलने की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि रेड लाइट एरिया को मजिस्ट्रेट के माध्यम से सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, आसपास के अन्य इलाकों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के ठिकानों की पहचान का कार्य भी जारी है। मंगलवार देर रात एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में महिला थाना और फारबिसगंज थाना की संयुक्त टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। इस दौरान जबरन देह व्यापार में धकेली गईं दो नाबालिग लड़कियों को बचाया गया। पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया और एक बाइक भी बरामद की। 10 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया था एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भी फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में एक बड़ी छापेमारी की गई थी। उस दौरान 10 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया था और 33 महिलाओं-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने फिर से टीम गठित कर यह कार्रवाई की है। अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों पर लगातार नजर पुलिस के अनुसार, मानव तस्कर नाबालिग लड़कियों को विभिन्न राज्यों से लाकर यहां जबरन देह व्यापार के धंधे में लगाते हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि इलाके को पूरी तरह साफ करने के लिए सख्ती बरती जाएगी। सीलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस संयुक्त कार्रवाई का स्वागत किया है और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। अररिया पुलिस का यह अभियान केवल फारबिसगंज तक सीमित नहीं है। आसपास के अन्य संदिग्ध इलाकों में भी छापेमारी की तैयारी चल रही है। एसपी जितेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि जो भी इस अवैध धंधे में शामिल पाए गए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *