मुख्य बातें

भिवानी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला: मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी, घटना के बाद गांव में तनाव, हमलावरों की तलाश में दबिश – Loharu News

भिवानी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:  मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी, घटना के बाद गांव में तनाव, हमलावरों की तलाश में दबिश – Loharu News


लोहारू का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां घायल युवक को भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के भिवानी जिले में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना के वक्त युवक अपने घर पर था। इस दौरान गांव के कुछ लोग वहां आए। उनके साथ युवक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिय

.

घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया

लोहारू कस्बे के गांव सिंघानी में 21 सितंबर की शाम एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां आए।

उनके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह घटना की जानकारी देते हुए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लोहारू पुलिस

सूचना मिलते ही लोहारू थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गांव में इस घटना के बाद तनाव है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *