मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम
मथुरा में थाना हाइवे पुलिस और SOG टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में इनामी शातिर चोर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। आगरा का रहने वाला यह चोर अपने साथियों के साथ बंद मकानों की रेकी करता और फिर वहां चोरी की वारदात को अंजाम देता था। मुठभेड़ में घायल
.
पुष्पांजलि उपवन के पास हुई मुठभेड़
मंगलवार की देर रात थाना हाइवे पुलिस को सूचना मिली कि अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी,गैंगस्टर और 35 वर्षीय शातिर चोर नेत्रपाल पुत्र दरयाव सिंह निवासी मांगरोल जाट थाना अछनेरा आगरा मथुरा की पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी के पास खाली पड़े प्लॉट पर मौजूद है। जहां वह किसी वारदात को अंजाम देने के प्लान में है।
नेत्रपाल किसी वारदात को अंजाम देने के प्लान बना रहा था
5 राउंड हुई फायरिंग
देर रात 3 बजे मिली सूचना के बाद थाना हाइवे पुलिस ने इसकी जानकारी SOG टीम से शेयर की। जिसके बाद थाना हाइवे पुलिस और SOG टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस को देखते ही नेत्रपाल ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की एक गोली नेत्रपाल के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस की एक गोली नेत्रपाल के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया
25 हजार रुपए का था इनाम
गोली लगने से घायल हुए नेत्रपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नेत्रपाल के खिलाफ आगरा और मथुरा में 2 दर्जन मुकदमे चोरी,गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि में दर्ज हैं। नेत्रपाल पर मथुरा के थाना हाइवे से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
यह हुआ बरामद
पुलिस ने नेत्रपाल के पास से सोने का कंगन,दो मेडल,मोबाइल,4900 रुपए,IMC कार्ड, 1 तमंचा, 7 कारतूस,चोरी के दौरान ताला तोड़ने के लिए हथौड़ा,पेचकस,कैंची कटर के अलावा चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस अब नेत्रपाल के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
